Jharkhand police physical date 📅
झारखंड पुलिस भर्ती 2025: बड़ा धमाका – खत्म हुई 10 किमी की दौड़! New update
झारखंड पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। झारखंड कैबिनेट की ताजा बैठक में पुलिस भर्ती सहित सभी डिफेंस भर्तियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब न 10 किमी की थकाने वाली दौड़ होगी और न 5 किमी की लंबी रेस – नया सिस्टम लागू हो गया है!
10 किमी की दौड़ OUT – अब क्या होगा IN?
सरकार ने झारखंड पुलिस, उत्पाद सिपाही, कक्षपाल और होमगार्ड जैसी सभी भर्तियों में लंबी दौड़ को पूरी तरह से हटा दिया है। अब आपकी सहनशक्ति (स्टैमिना) नहीं, बल्कि स्पीड की परीक्षा होगी!
✅ पुरुषों के लिए: 1600 मीटर (1.6 किमी) की दौड़ – केवल 6 मिनट में पूरा करना होगा।
✅ महिलाओं के लिए: 1600 मीटर (1.6 किमी) की दौड़ – 10 मिनट में फिनिश लाइन पार करनी होगी।
अब मामला ये है कि पहले आप 10 किमी दौड़ते थे, जहां रुकने की गुंजाइश थी। लेकिन अब? रुके तो चुके! 6 मिनट में 1600 मीटर – स्पीड नहीं तो सीट नहीं!
क्यों लिया गया ये फैसला?
सरकार ने ये फैसला उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। पिछले उत्पाद सिपाही भर्ती में दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी। इतनी लंबी दौड़ से युवाओं की जान को खतरा था, इसलिए अब सरकार ने खेल ही बदल दिया!
1600 मीटर आसान या मुश्किल?
सुनने में आसान लग सकता है – लेकिन हकीकत में ये असली परीक्षा है!
• 1600 मीटर = 400 मीटर का ग्राउंड पर 4 चक्कर
• रुकने की कोई छूट नहीं – एक सेकंड की ढिलाई भी आपका सपना तोड़ सकती है।अब आपको स्टैमिना नहीं, एक्सप्लोसिव स्पीड की जरूरत है।
बिना प्रैक्टिस दौड़ में उतरना मतलब सीधे बाहर होना!
दौड़ कब होगी?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से जल्द ही ऑफिशियल नोटिस जारी होगा। गर्मी हो या बरसात – सरकार अब दौड़ टालने के मूड में नहीं है! संभावना है कि अप्रैल या मई 2025 में आपकी दौड़ शुरू हो सकती है।
तो तैयार रहिए – मैदान में उतरने का समय आ गया है!
अब क्या करें? – जीतने की STRATEGY!
1. स्पीड बढ़ाओ: 6 मिनट में 1600 मीटर – हर दिन टाइमर लगाकर प्रैक्टिस करो।
2. फोकस ऑन फिनिश: बीच में रुकने की कोई गुंजाइश नहीं – एक सेकंड भी भारी पड़ेगा।
3. दो तरफा तैयारी: दौड़ के साथ-साथ लिखित परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दो।
बिहार पुलिस भी एक मौका!
झारखंड पुलिस के साथ-साथ बिहार पुलिस की वैकेंसी भी आई है। दोनों फॉर्म भरो – एक में तो जीत पक्की होगी
अंतिम बात – जीत उन्हीं की होगी जो दौड़ेंगे!
अब आपके पास बहाने की कोई गुंजाइश नहीं – सिर्फ ACTION चाहिए! 10 किमी हट चुका है, अब स्पीड का खेल है। अगर आपने 1600 मीटर में खुद को साबित कर दिया – तो खाकी वर्दी आपकी होगी!
तो भाइयों – मैदान में उतरने की तैयारी कर लो, अब सिर्फ मेहनत का खेल है!
“या तो दौड़ो, या घर बैठो – फैसला आपका है!”
जय हिंद!